- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (14 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

14 अगस्त, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र मित्र योग बना रहे हैं। जिससे मेष और मिथुन राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कन्या राशि वाले किसी भी तरह की योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो आज अच्छा दिन है।
तुला राशि वाले लोगों को मार्केटिंग से फायदा होगा। कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। मीन राशि वालों को सरकारी मामलों में आ रही परेशानी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव: आज स्थिति बेहतर रहेगी। कुछ समय से मन में चल रहा कोई असमंजस खत्म होगा। अपने लिए कुछ नया करने की इच्छा भी मजबूत होगी। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होने पर किसी उलझे हुए मुद्दे का हल मिलेगा। नेगेटिव: अपनी मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखें। काम निकलवाने के लिए व्यावहारिक बुद्धि का इस्तेमाल करें। किसी भी काम में ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं, वरना हालात हाथ से निकल जाएंगे। जरूरत पड़ने पर किसी की सलाह लेना ठीक रहेगा।
करियर: व्यापार में विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर विचार होगा। अगर किसी के साथ साझेदारी करने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिलेगा, लेकिन साथ ही काम का बोझ भी बढ़ेगा। लव: जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और धैर्य देगा। घर में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य: मुश्किल हालात में अपना मनोबल और आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। मेडिटेशन और ध्यान करना आपकी समस्या का सही हल है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9

वृष – पॉजिटिव: पेमेंट फंसा है, तो उसके लिए तकाजा कर सकते हैं। भावुकता की बजाय व्यावहारिक तरीके से अपने काम पूरे करें। इससे आप बहुत अच्छे तरीके से फैसला ले पाएंगे। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी। नेगेटिव: अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें। बिना सोचे-समझे कहीं भी निवेश न करें। बेकार के खर्चे बढ़ने से कुछ चिंता की स्थिति रह सकती है। युवा लोग प्रेम संबंधों में पड़कर अपनी पढ़ाई और करियर के साथ कोई भी समझौता न करें।
करियर: व्यापार को लेकर यह समय बहुत ही मेहनत करने और सतर्क रहने का है। व्यापारिक गतिविधियों में लापरवाही बिल्कुल न करें। अपना जनसंपर्क का दायरा और ज्यादा बढ़ाएं। नौकरी में ग्राहक के प्रति मधुर व्यवहार और धैर्य रखना बहुत जरूरी है। लव: अचानक ही किसी करीबी रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर के मान-सम्मान की अनदेखी न करें। स्वास्थ्य: गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेंगी। गलत खान-पान की वजह से पेट खराब रह सकता है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9

मिथुन – पॉजिटिव: अपनी दिनचर्या में बदलाव और अनुशासन लाएं। जिस लक्ष्य को पाने के लिए आप काफी समय से कोशिश कर रहे थे, आज उसके अच्छे नतीजे हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए कोशिश करते रहें और आशावादी बने रहें। नेगेटिव: किसी करीबी दोस्त के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि संबंध खराब होने जैसी स्थितियां ही न पैदा होने दें। किसी खास काम के लिए लोन लेने की योजना है, तो अपनी क्षमता का ध्यान जरूर रखें। युवाओं को अपनी मेहनत के हिसाब से नतीजे हासिल करने के लिए इंतजार करना होगा।
करियर: मार्केटिंग से जुड़े कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय बाजार से जुड़े कामों को पूरा करने की कोशिश करें और अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी फिर से संपर्क बनाने से फायदा हो सकता है। लव: पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी दोस्त की वजह से प्रेम संबंध सबके सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य: गरिष्ठ भोजन खाने से बचें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें। एसिडिटी और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क – पॉजिटिव: परिवार के सदस्यों के साथ किसी खास मुद्दे पर बातचीत होगी और सही हल भी निकलेगा। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार और दोस्तों के बीच मौज-मस्ती और मनोरंजन में भी समय बीतेगा। नेगेटिव: यह समय अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने का है। इसलिए आलस और मौज-मस्ती में अपना समय बर्बाद न करें। पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें, वरना मुसीबत में फँस सकते हैं।
करियर: व्यापार की व्यस्तता के बावजूद आप किसी नए काम में भी रुचि लेंगे और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। कहीं निवेश करने की भी योजना बनेगी, लेकिन कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। लव: पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से सब ठीक हो जाएगा। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य: बुरी आदतों और बुरी संगत से दूरी बनाकर रखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

सिंह – पॉजिटिव: आज दिन का ज्यादातर समय पारिवारिक कामों में ही बीतेगा। बदलाव से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी। अगर कोई निवेश से जुड़ी योजना बन रही है, तो तुरंत उस पर काम करें। पैसों के हिसाब से हालात अच्छे हैं। नेगेटिव: कहीं भी बातचीत करते समय आपसी मामलों में बहुत ही सावधानी बरतें, क्योंकि जरा सी लापरवाही रिश्ते भी खराब कर देगी। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन उदास रहेगा, लेकिन समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें।
करियर: व्यापार में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग से जुड़े संपर्कों को बढ़ाने में भी ध्यान दें। मीडिया से संबंधित और ऑनलाइन गतिविधियों से आपको बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। इनके जरिए व्यापार को गति भी दे सकते हैं। लव: शादीशुदा और प्रेम संबंध दोनों में भावनात्मक लगाव रखना भी जरूरी है। दूसरों की बातों में न आएं और एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएं। स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और अपनी सही देखभाल करते रहें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

कन्या – पॉजिटिव: समय अच्छा है। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी और घर की मरम्मत से जुड़े कामों पर ध्यान जाएगा। अपने करीबी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी पुरानी योजना को लागू करने का सही समय है। नेगेटिव: घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी नियमित देखभाल और सेवा बहुत जरूरी है। अपने मनोरंजन और मौज-मस्ती में व्यस्त रहने के कारण उन्हें नजरअंदाज न करें। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करना होगा।
करियर: काम की जगह पर लंबित पड़ी हुई योजनाओं को लागू करने का अच्छा समय है। व्यापार से जुड़े काम की योजनाएं सफल होंगी, लेकिन मेहनत ज्यादा रहेगी। काम का बोझ ज्यादा होने की वजह से थकान रहेगी, लेकिन साथ ही आय के मौके भी बढ़ेंगे। लव: जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर घर और व्यापार सभी की जिम्मेदारी आपके ऊपर रहेगी और आप इन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। स्वास्थ्य: आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

तुला – पॉजिटिव: अनुभवी और सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ भी कुछ समय जरूर दें। उनके अनुभव आपके लिए मददगार रहेंगे और मुश्किल हालात का सामना करने की भी हिम्मत बढ़ेगी। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी और कुछ समय से चल रही समस्या का सही हल भी मिलेगा। नेगेटिव: लोगों से मुलाकात करते समय अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। बहुत ज्यादा सोच-विचार करना और उसमें समय लगाना आपकी काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
करियर: काम में अंदरूनी व्यवस्था बनाए रखने में कुछ परेशानियां आएंगी। सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें कि बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे और दोस्ताना बने रहें। ज्यादा रोक-टोक की वजह से स्टाफ परेशान महसूस कर सकता है। लव: प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की योजनाओं में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन परिवार को मनाने में आप सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होना ठीक नहीं है। गलत खान-पान की वजह से पेट खराब रह सकता है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – पॉजिटिव: वृश्चिक राशि के लिए अच्छी ग्रह स्थिति बन रही है। आपके काम अच्छी तरह से बनते जाएंगे। परिवार के लोगों के साथ शांति भरा समय बीतेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। मनोरंजन से जुड़ी यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नेगेटिव: किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहे मतभेद समय रहते सुलझा लें, तो अच्छा है। इससे संबंधों में मिठास आएगी। खर्च ज्यादा रहेंगे, जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। युवा लोग कोई भी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत जरूर करें।
करियर: व्यापार में इस समय अपने काम की गुणवत्ता को और ज्यादा बेहतर बनाने की जरूरत है। पेमेंट इकट्ठा करने के लिए समय अच्छा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में अपनी क्षमता से ज्यादा निवेश न करें। ऑफ़िस में अपने बड़े अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें। लव: शादीशुदा जीवन में अच्छा तालमेल बना रहेगा। मनोरंजन वगैरह में समय बिताने से तनाव से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल न बरतें, अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8

धनु – पॉजिटिव: आज आपका किसी खास काम को पूरा करने में खास प्रयास रहेगा और इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिताने से आपको शांति मिलेगी। जगह बदलने के लिए इच्छुक लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। नेगेटिव: आय के साथ-साथ खर्च की भी स्थिति बनी रहेगी। साथ ही कुछ न कुछ दिक्कतें आने से मन परेशान रहेगा। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन वगैरह का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। इस समय कोई दुर्घटना होने की भी आशंका बन रही है।
करियर: व्यापार से जुड़े काम में कुछ न कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कोई भी फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। नौकरी करने वाले लोग इस समय मौजूदा स्थिति पर ही ध्यान दें। लव: पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पति-पत्नी के बीच में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध में किसी गलतफहमी की वजह से नाराजगी रह सकती है। स्वास्थ्य: मौजूदा मौसम की वजह से एलर्जी और गर्मी से जुड़ी परेशानी महसूस होगी। इस समय साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6

मकर – पॉजिटिव: आज किसी समाज सेवी संस्था या किसी प्रिय दोस्त की सहायता में समय बीतेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। युवा लोग अपनी मेहनत के हिसाब से अच्छे नतीजे हासिल करेंगे और अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। नेगेटिव: अपनी काम करने के तरीके और योजनाओं को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि बड़े नुकसान होने की स्थिति बन रही है। घर के बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें और उनकी सलाह और मार्गदर्शन का पालन भी करें।
करियर: मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित काम आज टालना ठीक रहेगा। व्यापारिक पार्टियों द्वारा आपको अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। लेकिन मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। लव: छोटी सी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ कोई गलतफहमी रह सकती है, लेकिन आपसी बातचीत से इसे आसानी से सुलझाया भी जा सकता है। स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अकेले और प्रकृति के पास भी जरूर बिताना शांति देगा। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ – पॉजिटिव: फायदेमंद ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान और आत्मबल कमजोर नहीं पड़ने देंगे। आर्थिक मामलों को और ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश करें। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नेगेटिव: ध्यान रखें कि अनजान लोगों पर भरोसा करने से आपको धोखा हो सकता है। गुस्से और जिद जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें। परिवार के लोगों की राय लेना आपके लिए मददगार रहेगा। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करने से समय और पैसे की बर्बादी ही होगी।
करियर: व्यापार में मार्केटिंग से जुड़े कामों में बेहतरीन सफलता मिल सकती है, लेकिन लाभ की स्थिति तो सामान्य ही रहेगी, इसलिए सही समय का इंतजार करें। नई योजनाओं पर अभी निवेश न करें। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन सकती है। लव: परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग बना रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर करने से मन को शांति मिलेगी। शादी के बाहर के प्रेम संबंध दुख का कारण बनेंगे। स्वास्थ्य: व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से राहत मिलेगी। प्राकृतिक तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8

मीन – पॉजिटिव: आज समय मिला-जुला फल देगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण काम का बोझ मिल सकता है। दूसरों के प्रति अच्छा भाव रखने से आपका भी मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा। नेगेटिव: अपने ऊपर भरोसा रखें, दूसरों की बातों में आकर नुकसान ही होगा। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं। किसी भी तरह का लेनदेन करने के लिए अभी समय पक्ष में नहीं है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
करियर: काम की जगह पर व्यस्तता बहुत ज्यादा बनी रहेगी, लेकिन मेहनत के हिसाब से सही नतीजे तो हासिल नहीं होंगे। इस समय मौजूदा हालात पर ही ध्यान दें, कोई नया काम न शुरू करें। साझेदारी से जुड़े व्यापार में परिस्थितियां बहुत ही अच्छी रहेंगी। लव: पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। बेकार की मौज-मस्ती से दूर रहें। स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8