ऋषि मिश्रा
बछरावां रायबरेली। कस्बा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल टीम के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत, विंग कमांडर लखविंदर सिंह लिंडर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, लेफ्टिनेंट कुलदीप सिंह, हवलदार सत्यपाल राय, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट नायक विवेक कुमार, लेफ्टिनेंट नायक वी साई तेजा, जेडब्लूओ राणा प्रताप दास, जेडब्लूओ अरक्कल प्रदीप को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुखद क्षण के मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा शुक्ला, मंडल महामंत्री रीता शर्मा, मंडल मंत्री रेनू मिश्रा, मंडल मंत्री संतोष कुमारी, मंडल उपाध्यक्ष सुमन यादव, कोषाध्यक्ष सरिता तिवारी, कंचन, सरोज, कोमल शर्मा, केदारनाथ मिश्रा, राकेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।