सुल्तानपुर: सुबह करीब 8 बजे कुड़वार निरसहिया ग्रामसभा क्षेत्र के नदी के (उस पार) दूसरी तरफ कूरेभार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोमती नदी के किनारे एक शव तैरते ग्रामीणों द्वारा एक युवक का शव देखा गया। ग्रामीणों, प्रधान श्याम बहादुर यादव ने पहले कुड़वार थानाध्यक्ष अशोक कुमार को शव को नदी में तैरते देखे जाने की खबर दी।
खबर सुनते ही कुड़वार थानाध्यक्ष अशोक कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
परन्तु नदी के दूसरी तरफ होने की वजह से कूडेभार थानाध्यक्ष को सूचना दिया गया।
नदी सीमा विवाद के चलते थानाध्यक्ष कूडेभार दुर्गा प्रसाद शुक्ला अपनी नैतिक जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया। लेकिन अपने उच्च अधिकारियों से बात करने के उपरांत कूडेभार थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।शव को देखकर लगता है कि तीन चार दिन पहले युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर लिया है। मृतक का घर प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बल्दीराय क्षेत्र के गोविन्द (बरासिन)की बताया जा रहा है। उदय प्रकाश मिश्रा इस घटना के बारे में कुड़वार थानाध्यक्ष अशोक कुमार से पूछा तो उन्होंने बताया कि युवक का नाम कृपा शंकर पाण्डेय है, और किस कारण से युवक की मौत हुई है। पीएम के बाद ही पता चल पाएगी। मृतक कृपा शंकर के घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।