सुल्तानपुर: बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली गांव में एक युवक की सुसराल में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजन मृतक के भाई का आरोप है कि सुसराल वालों ने जहर देकर भाई को मार दिया है। मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और वो करीब चार माह से सुसराल में ही रह रहा था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बल्दीराय थाना के महुली गांव निवासी महेश कुमार पासी की शादी कुमारगंज थाना क्षेत्र के मसेढ़ा गांव निवासी सरयू प्रसाद पासी उर्फ मडई की पुत्री रूबी के साथ लगभग 2 वर्ष पूर्व हुई थी। युवक के दो माह का एक बेटा है। युवक नवंबर 2021 से महेश अपनी ससुराल में ही पत्नी के साथ रह रहा था। वह अयोध्या शहर में दिहाड़ी मजदूरी करने भी जाता था। बीते बुधवार को महेश गांव के रमपुरवा के पास सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था।