सुल्तानपुर-शहीद महेंद्र पाण्डेय का 17वाँ श्रद्धांजलि सभा व शहीद परिवार का सम्मान समारोह

0
693

सुल्तानपुर ब्यूरो सुनील राठौर की रिपोर्ट

सुल्तानपुर:शहीद महेंद्र कुमार पांडेय जनकल्याण समिति पांडेयपुर सुल्तानपुर के तत्वाधान में पांडेयपुर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार दोपहर बाद 26 अप्रैल को अमर शहीद महेंद्र पाण्डेय का 17वाँ शहीद श्रद्धांजलि सभा व शहीद परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आये गणमान्यों ने शहीद महेंद्र पाण्डेय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भारतीय सेना का अभिनन्दन विषय पर संबोधित करते हुए प्रबन्धक अजय सिंह ने कहा जवानों के शौर्य से देश सुरक्षित है। हमारी सेना देश के आनबान शान है। हमारी तीनो सेनाएं विश्व मे सबसे शक्तिशाली है केवल हमारे राजनेताओ में इच्छाशक्ति होनी चाहिये। समाजसेवी व समित संरक्षक धर्मदेव शुक्ला ने कहा सेना से ही हम लोग सुरक्षित है। इन्ही सब के कारण से हम सब देश मे सुरक्षित है। बताते चले कि 26 अप्रैल 2003 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में महेंद्र पाण्डेय शहीद हो गये थे। तब से आज तक इनके परिजनों द्वारा प्रतिवर्ष शहीद की याद में ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमे जिले के गणमान्य व्यक्ति शरीक लेकर श्रद्धांजलि अर्पित कर के अपना विचार भी रखते है। शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान जिले के शहीद परिवार के परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को व्यापारी नेता रविन्द्र त्रिपाठी नरोत्तम शुक्ला एडवोकेट, रामविशाल तिवारी, सतीश पाण्डेय ने सम्बोधित किया कार्यक्रम का संचालन रामनायक तिवारी ने किया कार्यक्रम के आयोजक शहीद महेंद्र कुमार पांडेय जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहीद के भाई गांगेव कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने आये हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान शहीद की माता शोभा पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र मिश्रा, देव प्रकाश उपाध्याय, राज कपूर शुक्ल, राममिलन पाण्डेय, हृदय पाण्डेय, रमेश अग्रहरि, करुणाकर त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.