वाजिद हुसैन की- रिपोर्ट
लंभुआ/ सुलतानपुर:लगातार हो रही बरसात के कारण लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में स्थित मकसूदन गांव में सोमवार की देर रात लगभग दो बजे सीता देवी पत्नी स्वर्गीय राम अक्षैबर उपाध्याय का कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। पीड़ित ने बताया कि हम लोग घर में सो रहे थे, तभी कुछ किरणें की आवाज सुनाई पड़ी, तो देखा कि हमारा कच्चा मकान गिर रहा है।
हम लोग अपनी जान बचाकर किसी तरह से बाहर भागे। मकान के मलबे के नीचे घर गृहस्ती का आवश्यक सामान दबकर नष्ट हो गया। खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। सूचना के बाद राजस्व कर्मियों ने नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।