सुल्तानपुर से वाज़िद हुसैन की रिपोर्ट
सुलतानपुर: लंभुआ क्षेत्र में स्थित लालजी सिंह महाविद्यालय कोथरा में पौधरोपण तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य संतोष सिंह ने छोटे-छोटे पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। पौधरोपण के बाद परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है।
यह पर्यावरण को संतुलित और शुद्ध रखते हैं। मानव जीवन के लिए वृक्ष बहुत उपयोगी होते हैं। वर्तमान समय में ज्यादा से ज्यादा हरे पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है। सरकार तो लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील कर ही रही है हमें भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। श्री सिंह ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं से हर घर में एक एक पौधे लगाने की अपील की।