संवाददाता अमित मिश्रा
नवनियुक्त भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का मोहनलाल गंज विधानसभा में प्रथम आगमन पर जिला महामंत्री धीरू पांडेय ने सैंकड़ो युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भव्य स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, चंकी पांडेय, अर्जुन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष आदित्य गुप्ता, विनोद साहू, अभिषेक शुक्ला, शुभम सिंह, सनी पांडेय, बृजेश तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।