रिपोर्ट-वाजिद हुसैन
सुलतानपुर-लंभुआ तहसील क्षेत्र के कामापुर निवासी स्वर्गीय शिव शंकर त्रिपाठी पूर्व उप संभागीय परिवहन अधिकारी की पुत्री सृष्टि त्रिपाठी ने पीसीएसजे वर्ष 2018 की परीक्षा उत्तीर्ण करके जज बन लंभुआ के साथ साथ अपने जनपद सुल्तानपुर का भी नाम रोशन किया है। सृष्टि त्रिपाठी प्रथम प्रयास में पीसीएसजे में चयनित हुई है।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा सुल्तानपुर तथा इंटर बीएचयू बनारस व विधि की पढ़ाई लखनऊ से की थी। अपना आदर्श माता सवारती त्रिपाठी तथा पिता को मानती हैं। भाई देवेश त्रिपाठी तथा अन्य ग्राम वासियों ने उन्हें बधाई दी।