रायबरेली :विद्युत विभाग के खिलाफ पुनः फूटा आक्रोश

0
175

रायबरेली:  योगी सरकार जनता के बीच बड़े बड़े दावे करती है। धरातल पर समस्याओं का अंबार लगा है। प्रशासन निरंकुश हो गया है। जिसका जीता जागता उदाहरण शिवा जी नगर की वर्षों पुरानी बिजली समस्या है। आईटीआई पावर हाउस से सम्बद्ध शिवाजी नगर मोहल्ला में लगभग 11 वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। अत्यधिक गर्मी और अत्यधिक सर्दी में वोल्टेज 70-80 तक हो जाता है। अचानक विद्युत फलक्चुअशन के कारण घरेलू उपकरण फुंक जाते हैं। जानलेवा भीषण गर्मी में बच्चे बूढ़े परेशान रहते हैं। मच्छरों का भी बढ़ जाता है जिससे बीमारियों का खतरा मंडराया करता है। लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से लिखित निवेदन किया गया। पूर्व जिलाधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। जनसुनवाई पोर्टल, सांसद सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आदि को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। अफ़सोस समस्या हल न हुई।

अधिशासी अभियंता ने कई बार लिखित बताया कि लोड अधिक होने के कारण 250 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की आवश्यकता है, जिसका स्टीमेट 10 लाख रुपए है। सांसद विधायक निधि से मोहल्ले वाले लगवा लें। बिजली विभाग सिर्फ बिल वसूलेगा, समस्या हल नहीं करेगा। पूर्व में भी धरना प्रदर्शन हुआ, मीडिया ने भी खूब मुद्दा उठाया। आज पुनः इस समस्या को लेकर शिवा जी नगर वासियों ने शांतिपूर्ण धरना दिया।
अनुराग सिंह ने कहा कि पूर्व में हम लोगों ने धरना दिया था, तो ट्रांसफॉर्मर लगवाने के अस्वासन मिला था। 2 साल बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगा। मोहल्ले के लोगों ने एक सुर मे कहा कि यदि 2 हफ्ते में नया अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर न लगा तो विधानसभा में हम धरना देने को मजबूर होंगे।
अनुराग सिंह (गोलू), सत्रुघन सिंह, अजय सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, यशोदा शर्मा, राजेश्वरी सिंह
पुष्पा सिंह राकेश रस्तोगी, पवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.