सलोन रायबरेली। पेड़ काटना युवक को इस कदर महंगा पड़ गया जान देकर चुकाना पड़ा।वहीं घटना की जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार संगत वाली क्षेत्र के औनानीस गांव निवासी विजय पुत्र राम प्यारे उम्र लगभग 30 वर्ष शनिवार सुबह गांव के पास ही पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। इसी दरमियान पेड़ गिरने लगा दुर्भाग्यवश भाग न पाया और पेड़ उसके ऊपर ही गिर गया और उसके नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि बचाव का साधन होता तो उसकी जान बच सकती थी। वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। क्योंकि मृतक परिवार का भरण पोषण करने वाला था। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।