रायबरेली– कानून व्यवस्था व महिला अत्याचार को लेकर योगी सरकार ने एक बार फिर सरकार तो बना ली लेकिन महिलाओं के शोषण का सिलसिला फिलहाल रुकता नही दिख रहा है। एक ताजा मामले में लालगंज की रहने वाली एक युवती ने जहर खा लिया। जहर खाने का कारण एक सिपाही द्वारा शादी करने के नाम पर शारीरिक शोषण करते रहना बताया जा रहा है। युवती के पिता ने बताया कि लंका थाना, बनारस में तैनात एक सिपाही का उसकी लड़की से 6 साल से रिलेशन था। जब वह नोकरी नही पाया था तब उसने उसकी लड़की से विवाह करने का वादा किया। जिसकी एवज में वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब वह नोकरी पा गया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। अब वह कहता है कि लाख 2 लाख रुपया लेलो और उसे भूल जाओ। जब इसकी शिकायत बेटी ने पुलिस में की तो वहाँ भी उसे निराशा हाथ लगी। इसी बात से क्षुब्ध होकर मेरी लड़की ने जहर खा लिया। गंभीर अवस्था मे उसे लखनउ रेफर किया गया है।