मनीष अवस्थी
रायबरेली। आधुनिक रेल पहिया कारखाना ने फोर्ज्ड व्हील्स की पहली लॉट रवाना कर दी है।इक्यावन पहियों की यह पहली खेप भारतीय रेल को भेजी गई है।भारतीय रेल से कुल 1000 पहियों का आर्डर मिला है। पिछले दिनों ही पहियों के उत्पादन को लेकर अंतिम ट्रायल पूरा हुआ था।उसके बाद ही रायबरेली के आधुनिक रेल पहिया कारखाना को भारतीय रेलवे से एक हज़ार पहियों का आर्डर मिला था।आधुनिक रेल पहिया कारखाने में तकरीबन सात सौ पहिया बन कर तैयार हैं।इन पहियों के फाइनल क्वालिटी चेक की ज़िम्मेदारी रेल इंडिया टेक्निकल व इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड यानि राइट्स को दी गई है।राइट्स ने अब तक कुल 69 पहियों का क्वालिटी चेक पूरा कर लिया है।अब तक क्लियर हुई 69 में से 51 पहियों की यह पहली लॉट भेजी गई है।हम बता दें कि रायबरेली का आधुनिक रेल पहिया कारखाना बुलेट ट्रेन के सपने को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा।यहां बनने वाली फोर्ज्ड व्हील 200 किलोमीटर प्रति घंटा से ज़्यादा की स्पीड के अनुसार इसकी क्षमता को बनाया गया है।देश का यह पहला कारखाना है जहां जर्मन तकनीक से फोर्ज्ड व्हील का उत्पादन किया जा रहा है।कारखाने की 1 लाख पहिया प्रति वर्ष की उत्पादन छमता है।