मनीष अवस्थी
रायबरेली। दस तारीख तक प्रदेश की सभी हारी हुई सीटों पर जनसभा के लक्ष्य को पूरा करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज रायबरेली पहुंचे।इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों डिप्टी सीएम और सीएम योगी पूरे प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं।रायबरेली में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा विधायाक मनोज पांडेय की विधानसभा ऊंचाहार में प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षियों को जमकर धोया।उन्होंने कहा कि सपा गुंडई करने के लिए सरकार बनाने का दावा कर रही है।चंदौली की घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा सपा गुंडों को जेल से निकलवाने के लिए सरकार बनायेगी क्या।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ईमानदारी से अपने किये गए काम और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैदान में है।उन्होंने सीएम योगी को कर्मठ मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि भाजपा गरीबों को मुफ्त आवास,राशन व किसानों को दी गई राहत के भरोसे मैदान में है।