अमेठी: तिलोई स्थित राजा विश्वनाथ शरण सिंह इण्टर कालेज के प्रांगण में शनिवार से प्रारम्भ होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियां पूर्ण हो गई है।आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा नगर तिलोई को रंग बिरंगी झालरों और झण्डों से सजाया गया है। कथा प्रेमियों के स्वागत के लिये जगह जगह होर्डिंग और तोरणद्वार बनाये गये है।
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा आगामी इक्कीस मई से उनतीस मई तक नौदिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन आरबीएस कालेज तिलोई में किया गया है।आचार्य शान्तनु जी महाराज द्वारा सायं साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक श्रोताओं को कथा का रसपान कराया जायेगा।राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये समस्त व्यवस्थाओं के लिये कमेटी गठित कर दी गयी है जो अपनी जिम्मेदारी रहे हैं।शु
क्रवार को राज्यमंत्री के सुपुत्र कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह व पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह ने बताया कि श्रीराम कथा पण्डाल में एक साथ दस हजार श्रोताओं के बैठने का प्रबंध किया गया है जिसमें महिलाओं के बैठने के लिये अलग से विशेष व्यवस्था की गयी है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल को रंग बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया है।श्रोताओं के स्वागत के लिये तिलोई नगर में जगह जगह पर होर्डिंग और झण्डियां लगायी गयी है।कार्यक्रम स्थल को आधुनिक लाइटों से सजाया गया है।उन्होंने बताया कि पेयजल और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई है।पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।उन्होंने आम जनमानस से नियमित कथा सुनने की अपील की है।इस मौके पर अखण्ड प्रताप सिंह, धर्मेश मिश्रा, विपुल सिंह, बबलू सिंह, प्रदीप सिंह, ध्रुवराज पासी,दिग्विजय सिंह,बबलू सिंह, मोहम्मद अशरफ सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।