अमेठी: एथलीट सुधा सिंह को पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद अमेठी और रायबरेली में उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है। सुधा के पिता हरिनारायण सिंह आईटीआई में कार्यरत थे। अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यहीं शिवाजी नगर में वह परिवार के साथ रह रहे हैं।
सुधा मूल रूप से अमेठी के भीमी गांव की रहने वाली है। पद्मश्री सम्मान मिलते ही रायबरेली-अमेठी में खुशी छा गई है। खेल प्रेमियों और तमाम सामाजिक संगठनों ने सुधा को पद्मश्री सम्मान दिए जाने का स्वागत किया है। .
महिला एथलीट सुधा हरि नारायण सिंह को भी इस साल पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्होंने 2010 में एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. वहीं 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक अपने नाम किया था.