बीएसपी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रही लाजवंती कुरील

0
464

ऋषि मिश्र


बीएसपी को मिला क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन


बछरावां रायबरेली।। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टि
यों ने भी अपने अपने दांवपेच कसने शुरू कर दिए हैं। वहीं बसपा की कमान संभाल रही विधानसभा बछरावां से बसपा प्रत्याशी लाजवंती कुरील ने चुनावी मिजाज दिखाने सुरु कर दिए हैं। बसपा प्रत्याशी द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान में क्षेत्र की जनता काफी रुचिर नज़र आ रही है।
जानकारी अनुसार बसपा प्रत्याशी द्वारा विधानसभा क्षेत्र की ओनाई जंगल, बघेल, पहरेमऊ, चंदापुर जनाई अमंवा सहित अन्य ग्रामसभाओं में जाकर आगामी चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनवाने का समर्थन मांगा।
मीडिया से मुखातिब होते हुए बसपा प्रत्याशी ने बताया कि विगत वर्षों से जिस तरह उन्होंने निरंतर क्षेत्र की जनता की सेवा की है साथ ही उनके हर दुख दर्द में उनके साथ शामिल रहना इन्ही सब प्रयासों का उनको लाभ मिल रहा है। विधानसभा क्षेत्र रत्नेश चौधरी विधानसभा उपाध्यक्ष इं शिवांशु राव जिला महासचिव पारथ द्विवेदी अनिल कुमार रामबरन शैलेंद्र गौतम सहित अन्य लोगों ने जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.