ऋषि मिश्रा
बछरावां रायबरेली। व्यापारी हितों के लिए सदैव निस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय का उद्घाटन कस्बे के जिला परिषद मार्केट में हुआ। कार्यालय उद्घाटन के इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने पहुंचे अतुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष एवं मंडल समिति के संरक्षको ने संगठन के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विजयपाल यादव को आशीर्वाद स्वरुप बधाई संदेश भी दिया, और संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारी के विषय में उनको अवगत कराया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, मंडल संरक्षक कृपाशंकर शुक्ला, मंडल संरक्षक सत्य कुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष विजयपाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मनोज मिश्रा, अमित वर्मा, पारुल शुक्ला, राकेश चौधरी, ओमिक सोनी, विजय मिश्रा, नीरज साहू, आदर्श गुप्ता सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।