ऋषि मिश्रा
बछरावां रायबरेली। बीते शुक्रवार की देर शाम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक विशेष बैठक आहूत की गई। जिसमें संरक्षक मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं व्यापार मंडल के सभी प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों द्वारा बैठक में हिस्सा लिया गया। जिसमें कुछ दिनों से व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश चौधरी द्वारा व्यापारी हित को लेकर उनकी निष्क्रियता एवं ढुल मुल रवैया को लेकर व्यापार मंडल एवं व्यापारियों से महोदय की निष्क्रियता के खिलाफ शिकायतें आ रही थी। जिसको लेकर संरक्षक मंडल द्वारा उनके इस विषय पर चर्चा हुई। चर्चा के उपरांत राकेश चौधरी ने अपने आप को कार्य न करने में अक्षम बताते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष पद से अपना संरक्षक मंडल एवं सभी सदस्यों के समक्ष इस्तीफा प्रस्तुत कर दिया। इसके उपरांत संरक्षक मंडल एवं सदस्य गणों के द्वारा व्यापार मंडल के महामंत्री डॉ० विजय पाल यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का दायित्व सौंप दिया गया है एवं महामंत्री पद के लिए संरक्षक एवं पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से अमित वर्मा एवं ओमिक सोनी के नाम का चयन किया गया है। जिसका उपस्थित समस्त व्यापारियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस मौके पर संरक्षक शशिकांत मिश्रा, कृपाशंकर शुक्ला, शोभा चौधरी, सरल सिंह, श्री राम साहू, अंबेश सिंह,राजू बाबा, प्रदीप गुप्ता, राम शरण यादव (एडवोकेट), विधिक सलाहकार तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेश युवा उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चौधरी, उपाध्यक्ष राकेश स्टूडियो, मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, सत्य कुमार सोनी,आलोक तिवारी, गगनदीप गुप्ता, पारूल शुक्ला सहित अन्य व्यापारी गण मौजूद रहे।