अमेठी की शाखा इकाइयों का निर्वाचन अधिवेशन लगातार जारी है। इस क्रम में दिन रविवार को विकास क्षेत्र-मुसाफिर खाना,शाखा इकाई का निर्वाचन श्री राम सोनी-पर्यवेक्षक, अतुल श्रीवास्तव एवं ओमेंद्र सिंह -चुनाव अधिकारी, की देखरेख में सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में वन विभाग के गेस्ट हाउस मुसाफिर खाना में संपन्न हुआ, निर्वाचन प्रक्रिया संगठन के संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्ष संपन्न कराई गई।अध्यक्ष पद पर मो० असगर एवं मंत्री पद पर संतोष कुमार यादव ने ही पर्चा भरा ,अन्य किसी शिक्षक ने इन पदों पर कोई पर्चा नहीं भरा।
उपस्थित समस्त शिक्षकों ने सर्वसम्मति से मो० असगर , स०अ० उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरा, वि० क्षे०-मुसाफिर खाना,को अध्यक्ष पद पर एवं संतोष कुमार यादव,स०अ० उच्च प्राथमिक विद्यालय नारा, वि० क्षे० -मुसाफिर खाना, को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया। पर्यवेक्षक -श्री राम सोनी ने दोनों पदों, अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अध्यक्ष एवं मंत्री को पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया,और दिलीप कुमार को संयुक्त मंत्री,एवं हरि चरण को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। महामंत्री रमा कांत मौर्य ने कहा पुरानी पेंशन मिलने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी,और कहा शिक्षकों के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी।आप सब संगठन की रक्षा करें, संगठन आपकी रक्षा करेगा।।इस अवसर पर महेन्द्र सिंह, सुधाकर द्विवेदी, हरि प्रसाद यादव,ओम प्रकाश,अंकुर बृजेश त्रिपाठी,सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।