दिल्ली: सीमाओं पर बनी सड़कें देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए वहां सड़कों का निर्माण कार्य लगातार चलता रहता है। रक्षा मंत्रालय ने संसद में चल रहे मॉनसून सत्र में यह जानकारी दी कि पिछले पांच साल में चीन सीमा के पास सबसे ज्यादा लंबी सड़क बनी। साथ ही मंत्रालय ने इन सड़कों की लागत के बारे में भी बताया।
देश की सीमाओं के पास ऑल वेदर सड़क (All Weather Road) बनाने का काम किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा लंबी सड़क चीन सीमा और उसके बाद पाकिस्तान सीमा पर बनाई गई है। पहाड़ी सीमाओं पर सड़क बनाने में ज्यादा समय और अधिक लागत आती है. प्राकृतिक खतरे भी ज्यादा होते हैं।
भारत-चीन सीमा (India-China Border) के पास पिछले पांच साल में 2088.57 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई। जिसकी कुल लागत है 15,477.06 करोड़ रुपये आई है। इसके बाद सबसे लंबी सड़क बनी है भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan Border) की सीमा के पास 1336.09 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है। जिसे बनाने में 4242.38 करोड़ रुपये की लागत आई है। सरकार ने यह जानकारी संसद में दी है।