ऋषि मिश्रा
बछरावां रायबरेली। बीते कुछ दिन पूर्व व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करने में असमर्थ साबित हो रहे राकेश चौधरी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की संरक्षक एवं सदस्य कमेटी द्वारा अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया। तत्पश्चात संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में डॉ० विजय पाल यादव को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। लेकिन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष पद आज भी यक्ष प्रश्न साबित हो रहा है? इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ० विजय पाल यादव ने बताया कि बीते दिवस एक दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि पूर्व अध्यक्ष राकेश चौधरी मेरे पद की गरिमा पर कुठाराघात प्रहार करते हुए आज भी अपने आप को व्यापार मंडल का अध्यक्ष बता रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि अगर अब दोबारा ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो मेरे द्वारा संबंधित तथाकथित व्यक्ति व समाचार पत्र पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता व जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने बताया कि अगर कोई भी तथाकथित व्यक्ति ऐसी निंदनीय हरकत करता है तो उसके ऊपर संगठन द्वारा कानूनी कार्यवाही की जाएगी।