नीतिका द्विवेदी
भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में जुटे भाजपाई
मोहनलालगज। भाजपा प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने गुरुवार को जिला कार्य समिति की बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि
कार्यकर्ताओं के जुझारुपन और मेहनत से प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी। भारतीय जनता पार्टी विचारों की पार्टी है। वह एक मिशन लेकर चलती है। आने वाले चुनाव में प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच साझा करें।
इंदिरानगर के सर्वोदय नगर स्थित बिंदेश्वरी गेस्ट हाउस में गुरुवार को
बीजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण लोधी की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों और गरीबों के लिए काम कर रही है। अपराध नियंत्रण में है। सरकार की सख्ती की वजह से अपराधी औऱ माफिया प्रदेश छोड़ दिए हैं। जो हैं भी वह जेलों में बन्द हैं। जिला सह मीडिया प्रभारी रूद्र प्रताप सिंह ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
इस मौके पर प्रदेश के महामंत्री लखनऊ के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती रावत, विधायक जयदेवी कौशल, मीडिया प्रभारी रूद्र प्रताप सिंह समेत भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।