Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने जलवे बिखेर रही रानी चटर्जी (Rani Chattterjee) और भोजपुरी सिनेमा के जाने माने कलाकार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव का गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव ‘मौका के लाभ ला’ (Mauka ke Laabh La) गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल है। इस गाने मे रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव की जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आ रही है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी खूब धमाल मचाते हुए मस्तमौला अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कमाल की केमिस्ट्री फैंस को उनके साथ कदम थिरकाने पर मजबूर कर रही है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत का वह नाम हैं जिनके आगे पीछे लाखों लड़कियां दिल हारती फिरती हैं। फैंस के बीच इस जोड़ी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी अलग-अलग जगहों पर अपने जलवे बिखेरते नजर आ रहे हैं। दोनों का जबरदस्त डांस खूब वायरल हो रहा है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। इस वीडियो में अब तक कई करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।