नीतिका द्विवेदी
मोहनलालगंज। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड मोहनलालगंज शाखा अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को तहसील में नामांकन के दौरान भाजपा समर्थित उम्मीदवार अशोक तिवारी ने यूपीसीएलडीएफ चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार तिवारी जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीकृष्ण लोधी , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र चन्द्रा रावत , जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ल ,जिला महामंत्री रामलाल वर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सिंह के साथ नामांकन किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह चौहान , मण्डल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, मण्डल महामंत्री अंजनी शुक्ल , भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष आदित्य गुप्ता , नगर पंचायत गोशाईगंज अध्यक्ष निखिल मिश्र ,आदित्य मिश्र,निगोहां व्यपार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, समाजसेवी अनिल त्रिपाठी, नागेश्वर द्विवेदी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे। वहीं सपा समर्थित उम्मीदवार अनिल कुमार ने विधायक अम्ब्रीश पुष्कर और तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव समेत अन्य सपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच और शुक्रवार को तय समय में नामांकन वापसी होगी। पहली सितम्बर को नवजीवन इण्टर कालेज मतदान केन्द्र में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है।