अमेठी: राष्ट्र निर्माण में युवाओं का है विशेष योगदान-महेंद्र सिंह

0
293

अमेठी: तिलोई के आर वी एस इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विषुव मिश्रा के नेतृत्व में किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मन्त्री डॉक्टर महेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा सौरभ भूषण शर्मा शामिल हुए।

जहां उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में तथा भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को सफल बनाने में युवाओं का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा युवा शक्ति ऐसी शक्ति होती है जो नदी की धारा का रुख भी बदल सकती है उन्होंने युवाओं में जोश और उत्साह भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सफल बनाने के लिए सभी युवा जोश और उत्साह के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा एक बार फिर 2022 में 325 प्लस के साथ भाजपा की सरकार बनेगी उन्होंने सरलता और सज्जनता एवं मानवता के प्रतिमूर्ति तथा क्षेत्र के विकास पुरुष विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के विकास कार्यों की सराहना करते हुए पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और त्याग समर्पण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि लोहे को छूकर पिघलाना सबके बस की बात नहीं बंजर में पेड़ उगाना सबके बस की बात नहीं और विकास में मयंकेश्वर शरण सिंह की बराबरी करना सबके बस की बात नहीं। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को रोजगार देने तथा युवाओं के विकास के लिए अनेकानेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य भाजपा में ही निहित है उन्होंने कहा कि अमेठी सांसद स्मृति इरानी तथा तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के विकास कार्यों की जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि तिलोई को और अमेठी संसदीय क्षेत्र को विकास की ऐसी ऐसी सौगाते भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मिली है जो कि कांग्रेस सरकार के इतने वर्षों के शासनकाल में नहीं मिली थी। उन्होंने मिशन 2022 के दृष्टिगत युवाओं में जोश और उत्साह भरने का कार्य किया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने भी आयोजन को संबोधित करते हुए युवाओं में उत्साह का संचार किया तथा मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए सभी युवाओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

इस दौरान धीरज पाण्डेय विस्तारक,कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना सिंहब्लॉक प्रमुख, सुधांशु शुक्ला, भवानीदत्त दीक्षित जिला उपाध्यक्ष,दीपांकर शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा प्रदीप सिंह धर्मेश मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री भाजपा, हिन्देश सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी महेश सोनी जिला महामंत्री जीत बहादुर सिंह जिला महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी अक्षय प्रताप सिंह शिवम मिश्रा विद्यमान तिवारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन पंकज सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.