अमेठी विधानसभा से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को टिकट दिया है। गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी पहले से प्रबल दावेदार थी इश विधानसभा सीट से।
समाजवादी पार्टी ने सूची में महराजी का नाम जैसे ही शामिल किया मानो कई सवालों को जन्म दे दिया हो। आपको बता दें महराजी प्रजापति के पति और पूर्व मंत्री रहे गायत्री प्रजापति सपा सरकार जेल में बंद हैं।
जिले की अमेठी विधानसभा पर महराजी प्रजापति का कहना है कि उनके पति के साथ अन्नाय हुआ है जिसको लेकर न्याय दिलाने के लिए पिछड़ों के बीच अभियान छेड़ दिया है। गायत्री सामूहिक दुष्कर्म मामले में जेल में है। दो बार उनकी जमानत निरस्त हो चुकी है। जबकि जमानत के लिए उन्होंने किडनी, हृदय सहित कई बीमारियों का हवाला कोर्ट में दिया था।
तभी से उनकी पत्नी अमेठी क्षेत्र में पिछड़ों को लामबंद करने में जुटी हैं। वह लोगों के बीच जाकर पति गायत्री प्रजापति को अमेठी का बेटा बता न्याय की गुहार लगा रही हैं। लोगों की सहानुभूति उनके साथ जुड़ता देख उसका लाभ सपा उठाना चाहती है। इसलिए सपा ने गायत्री प्रजापति की पत्नी पर दांव खेला है।
इस बार अमेठी विधानसभा का मुकाबला दिलचस्प होगा। सपा ने तो अपना पत्ता खोल दिया है। लेकिन अभी तक कांग्रेस व भजपा की ओर से कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। जल्द ही इन दलों से भी प्रत्याशी आने की संभावना है।
अभी की बात करें तो भाजपा से अमेठी राहघराने की बहू गरिमा सिंह विधायक हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से 3 और नाम दाबेदारी में हैं। जो इस बार इश विधानसभा से टिकट की जुगाड़ में है। देखना होगा इस बार बीजेपी किसे मैदान में उतारती है। स्थानिय लोगों की माने तो इस बार का मुकाबला कड़ा होने वाला है।