अमेठी की गौरीगंज विधानसभा सीट पिछले कई सालों से काफी दिलचसस्प रही है। गौरीगंज विधानसभा का चुनाव का आंकड़ा देखा जाए तो काफी रोचक रहा है।
आपको बता दें 1952 से लेकर अब तक गौरीगंज विधानसभा में 18 विधायक चुने गए हैं। जिसमें से अब तक 16 बार राजपूत का इस विधानसभा सीट पर दबदबा रहा है। वहीं एक ब्राह्मण और एक मुस्लिम समाज के विधायक भी इस सीट पर जीत कर विधानसभा जा चुके हैं। भाजपा से अकेले ही दादा तेजभान सिंह 4 बार विधायक चुने गए है। जबकि कांग्रेस से राजपति सिंह 5 बार, गुरु प्रसाद सिंह दो बार और नूर मोहम्मद एक बार विधायक बने हैं।
बसपा से दो विधायकों को जीतने का मौका मिला है। एक बार जंग बहादुर सिंह और एक चंद्र प्रकाश मिश्र विधायक रहे हैं। जबकि सपा से दो बार अकेले ही राकेश प्रताप सिंह विधायक बने हैं। जो कि अभी भी गौरीगंज विधानसभा से विधायक है।
देखना होगा कि क्या इस बार भी इस सीट पर ठाकुर का राज होता है या फिर जनता किसी और जाति को मौका देती है। वैसे आंकड़े बताते हैं। ज्यादातर इस सीट से उसी पार्टी का नेता जीता है जो ठाकुर जाति से आता है।