अमेठी: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अमेठी वासियों के कल्याण के लिए चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के पूजन सामग्री भेजी है।
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी ने.मां दुर्गन भवानी-गौरीगंज, मां कालिकन देवी-संग्रामपुर, मां देवी पाटन-अमेठी, मां समसेरिया भवानी- शाहगढ़, मां हिंगलाज देवी -दादरा मुसाफिरखाना, मां आहोरवा भवानी-सिंहपुर, शंकर पार्वती मंदिर-जायस, पलिया दुर्गन माता-गौरीगंज, बूढ़न माता मंदिर-गैरीगंज, राम जानकी दुर्गा मंदिर-गड़ेरियन डीह रानीगंज, माता मेढुरिन मंदिर सलोन देहात, कामसीन धाम-दर्षमा सूची, कामख्या देवी-शुकुलबाज़ार, दुर्गा पाटिन-जामो मंदिर के पूजन सामग्री भेजी है। जो सभी मंदिरों तक पहुंचाई जा रही है।
सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि पूजन सामग्री में
एक किलोग्राम सामग्री, आधा किग्रा घी, आधा किग्रा गुड़, 100 ग्राम कपूर, एक-एक पैकेट धूप व मौली के साथ ही आधा किग्रा मीठा, एक पाव इलायची दाना, माचिस, रूई बत्ती, श्रृंगार का सामान, चुनरी, पंचमेवा, लौंग, इलाइची, सुपारी, पान व नारियल, फूल, माला, एक दर्जन केला, किलो सेब, एक किलो अनार, एक किलो संतरा, एक किलो अंगूर शामिल है। साड़ी, धोती, गमछा व कंबल के साथ दक्षिणा स्वरूप पांच सौ एक रुपये भी पूजन सामग्री के साथ मुहैया करवाया जा रहा है। दीदी अमेठी वासियों के कल्याण व यहां के विकास के लिए हमेशा फिक्रमंद रहती हैं।