अमेठी: सासंद स्मृति ईरानी ने शनिवार को अमेठी दौरे पर थी। उत्तर प्रदेश में एमेलसी चुनाव के लिए गौरीगंज पहुंचकर मतदान किया। स्मृति ईरानी अमेठी के गौरीगंज ब्लाक पर विधान परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ मतदान करने पहुंची थीं।
मतदान के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए स्मृति ईरानी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का सीधा जिम्मेदार प्रियंका गांधी वाड्रा को बताया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। केन्द्रीय मंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि अमेठी तो धीरे- धीरे कांग्रेस मुक्त हो रही है। विधान सभा चुनाव में प्रियंका के नेतृत्व में अमेठी के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई है।
अब तो अमेठी भी धीरे- धीरे कांग्रेस मुक्त हो रही है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व सांसद ने अमेठी की जनता को छला है। जनता अब सब जान चुकी है। आज वह मैंने अमेठी के सर्वांगीण विकास व सम्मान के लिए वोट किया है। सब मिलकर अमेठी व देश का विकास करेंगे।