अमेठी: शनिवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह और पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ0 अमीता सिंह ने ददन सदन कार्यालय अमेठी में विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के दृष्टिगत एक बैठक बुलाई। जिसमे अमेठी विधानसभा क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और सभासद शामिल हुए।
पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ0 अमीता सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियाँ प्रगतिवादी हैं, आने वाले समय मे कांग्रेस की तरह सपा भी साफ हो जाएगी। डॉ0 अमीता सिंह ने भाजपा एमएलसी प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह के समर्थन में सभी विधान परिषद के मतदाताओं का आवाह्न करते हुए कहा की शैलेन्द्र सिंह के अनुभव से विकास की राह आसानी से तंय होगी। उन्होंने कहा कि शैलेन्द्र सिंह को जिताकर विधान परिषद में अमेठी की आवाज चर्चा के माध्यम से रखना आवश्यक है।
डॉ0 अमीता सिंह ने अमेठी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपके एक टेलीफोन पर उपलब्ध हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजातंत्र दुनिया के राजनीति में सबसे सफलतम प्रयोग है। डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि मैं श्रीराम का वंशज हूँ जिन्हें एक बार तंय हुआ कि राज्य मिलना है फिर हो गया कि बनवास करना है। मै उनका वंशज हूँ। मैं आपकी आजीवन सेवा करूँगा उसके लिए एमपी, एमएलए होने की आवश्यकता नहीं है। राजनीति में शैलेन्द्र सिंह की तरह बहुत कम लोग हैं जो हमेशा जनता के बारे में सोचते हैं। इसीलिए उनका समर्थन करिए। डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि मैने कभी डर की राजनीति नहीं किया हमेशा प्रेम की राजनीति किया है। मोदी जी और भाजपा की सोच अच्छी है। सपा में समाज को लेकर चलने की सोच नही है। अमेठी पर मुझे गर्व है। जहाँ अमेठी की चर्चा है वहाँ डॉ0 संजय सिंह की चर्चा है।
भाजपा एमएलसी प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजीनीति में डॉ0 संजय सिंह हमारे आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में हमेशा अच्छे लोगों को मौका मिलना चाहिए जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। मैं हमेशा आपके सुख-दुख में खड़ा रहने वाला व्यक्ति हूँ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ0 संजय सिंह और डॉ0 अमीता सिंह द्वारा सपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’, सपा नेता विजयपाल उपाध्यय, कांग्रेस नेता रवींद्र बहादुर सिंह पूर्व प्रधान, सपा नेता विनोद सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य को भाजपा में शामिल कराया गया।
कार्यक्रम को प्रवीण सिंह, घनश्याम चौरसिया, अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ , अभय सिंह, संतोष सिंह ने भी संबोधित किया।