अमेठी: जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया है।
गौरीगंज मुसाफिरखाना मार्ग पर चिलबिली के पास शुक्रवार की रात लगभग 3 बजे करीब मुठभेड़ हुई। दोनों मुंशीगंज में हुए मुर्गा लूट कांड और गौरीगंज में किराना व्यवसाई से की गई लूट मामले में वांछित थे। पुलिस ने दो इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।