उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद -अमेठी की शाखा इकाइयों का निर्वाचन अधिवेशन का कार्य शुरू हुआ। इस क्रम में सर्वप्रथम आज विकास क्षेत्र-संग्रामपुर शाखा इकाई का निर्वाचन उमेश चंद्र त्रिपाठी -, रामकुमार सिंह -चुनाव अधिकारी, एवं प्रवीण कुमार सिंह चुनाव अधिकारी की देखरेख में सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में मॉडल कंपोजिट विद्यालय करनाई पुर में संपन्न हुआ, निर्वाचन प्रक्रिया संगठन के संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्ष संपन्न कराई गई।
अध्यक्ष पद पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं मंत्री पद पर बृजेंद्र कुमार यादव ने ही पर्चा भरा ,अन्य किसी शिक्षक ने इन पदों पर कोई पर्चा नहीं भरा। उपस्थित समस्त शिक्षकों ने सर्वसम्मति से ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक मॉडल कंपोजिट विद्यालय करनाई पुर को अध्यक्ष पद पर एवं बृजेंद्र प्रसाद यादव ,प्रधानाध्यापक चक्रधर पुर को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया। पर्यवेक्षक उमेश चंद्र पाठी ने दोनों पदों अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। संरक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने अध्यक्ष एवं मंत्री को पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। महामंत्री रमा कांत मौर्य ने कहा हाउस होल्ड सर्वे व नामांकन लक्ष्य के नाम पर किसी भी शिक्षक का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। डॉ सत्येन्द्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष एवं राम यश वर्मा को जिला संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। शिक्षकों के मान सम्मान के लिए संगठन संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहेगा।आप सब एकता बनाए रखें,और संगठन पर विश्वास रखें। संरक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि संगठन वह वट वृक्ष है,जिसकी शीतल छाया सदैव सबको मिलती है।इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, मंत्री,नन्हे लाल कनोजिया, अवधेश मिश्रा,अरुण यादव, दिनेश पटेल, उदय प्रताप सिंह,हर बक्स सिंह, मीना देवी, वंदना मिश्रा, गीता यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।