अमेठी : कांग्रेस ने एक बार फिर अमेठी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर आरोप लगाया है 4 साल बीत गए लेकिन काम कोई नहीं हुआ सिर्फ झूूठे वाले किए गए।
सांसद ने 2018 दिसम्बर में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर जिले में आधा दर्जन नई बसों के संचालन की मांग की थी। पत्र मिलने के साथ ही प्रदेश सरकार ने भी केंद्रीय मंत्री द्वारा चिंहित किए गए रास्तों पर जल्द ही बसों के संचालन की हामी भी भर दी थी।
पत्र लिखने के पांच दिन पहले अमेठी डिपो को पांच नई बसे मिली भी मिली थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में हैदरगढ़, इन्हौना, तिलोई, मोहनगंज, जायस व गौरीगंज के साथ ही सुलतानपुर, दुर्गापुर, भादर, अमेठी के रास्ते गौरीगंज तक चलाने की मांग की है।
तीसरी प्रतापगढ़, छीड़ा, रामगंज, दुर्गापुर, भादर, अमेठी व गौरीगंज तक बस चलाने व चौथी बाजारशुकुल से जगदीशपुर, जामों होते हुए गौरीगंज व पांचवी बाजारशुकुल से सत्थिन, रानीगंज, वारिसगंज, मुसाफिरखाना, गौरीगंज तक चलाने की मांग की थी। सिंहपुर ब्लाक के खरावां ग्राम पंचायत से तिलोई के रास्ते गौरीगंज तक *बस सेवा एक सप्ताह में शुरू करने की बात कही थी।
समाचार पत्रों में केंद्रीय मंत्री के पीआरओ विजय गुप्ता ने पुष्टि किया था कि दीदी (स्मृति) ने बीते 19 तारीख को परिवहन मंत्री से अमेठी में नई बसों के संचालन को लेकर बात की थी।
उसी के क्रम में पत्र लिखा है। जिले में आवागमन का साधन न होने से लोगों को जिला मुख्यालय गौरीगंज आने व जाने में भारी असुविधा होती है। अमेठी के लोंगो को जब मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली तो लोग गदगद भी हुए।
लेकिन आज लगभग 4 वर्ष होने को हैं जनता को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार के खिलाफ
पोपोगंडा,झूठे वादे,झूठे इरादे से कुछ नही होने वाला इनकी नियत को अमेठी की जनता अब पहचान चुकी है और आने वाले 2022 के चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।