रिपोर्ट-वाजिद हुसैन
:: पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया तो नरेंद्र मोदी सरकार ने दिया और किसी ने कलेजा नहीं दिखाया है।
डॉ. महेंद्र नाथ पांडे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
.सुलतानपुर-लंभुआ में भाजपा विजय संकल्प पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि सुलतानपुर राष्ट्रवादी विचारधारा को जन्म देने वाला, आगे बढ़ाने वाला जिला है। उन्होंने कहा कि यह जिला अपने आगंतुकों का दिल खोलकर सम्मान करता है। भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए देश में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया गया। केंद्र की यह पहली सरकार है जिसके ऊपर एक रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। पिछली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी, इसीलिए यहां की जनता ने उसे उखाड़ फेंका। अन्य दलों के तमाम नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं, पार्टी सभी को सम्मान दे रही है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा अगर किसी ने दिया तो वह नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया। वहीं सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को भी उन्होंने सम्मान दिया। वर्तमान सरकार में पिछड़ों एवं दलितों को सबसे ज्यादा लाभ मिला। कांग्रेस की सरकार में आतंकवाद चरम पर था, हमारे प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खात्मे के लिए हर संभव प्रयास किया। शहीदों के बलिदान का बदला लिया। सम्मेलन में प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र, भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह, देवमणि दूबे, सीताराम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह उर्फ छंगू, काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, बृजेश वर्मा ‘महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मधु अग्रहरि, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा आदि मौजूद थे।