अमेठी: जिले का एक बार फिर नाम रोशन हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में अमेठी जनपद का नाम प्रदेश में रोशन करने वाले स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ गंगा अभियान के लिए अतुलनीय योगदान देने वाले पंडित जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी “मनीषी” को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।
पंडित जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी को लखनऊ में महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि जिले के वरिष्ठ पत्रकार लोकेश त्रिपाठी के दादा हैं मनीषी जी। जिनको राज्यपाल ने आज सम्मानित किया है।