अमेठी: शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना मजरे दांदूपुर में गुरुवार रात करीब 2:00 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव निवासी रामखेलावन के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई ल।
पीड़ित परिवार जब तक कुछ समझ पाता आग की लपटे इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि घर के एक कोने में रखे हुए गैस सिलेंडर में भी आग लग गई। जिसके कारण गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर का विस्फोट इतना तेज था कि उसकी चपेट में आकर दंपति सुखरानी पत्नी रामखेलावन उम्र लगभग 75 वर्ष और राम खेलावन पुत्र शिवचरन उम्र लगभग 82 वर्ष बुरी तरह झुलस गए और घर का पूरा सामान भी जलकर राख हो गया। परिवार के सदस्य जब तक कि कुछ समझ पाते बहुत देर हो चुकी थीं और वृद्धा सुखरानी पत्नी रामखेलावन (75) की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
जबकि रामखेलावन को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।मामले पर थानाध्यक्ष शिवरतन गंज भरत उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की सूचना थाने तक नहीं आयी है।
अमेठी से सफीर अहमद की रिपोर्ट