अमेठी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगत आज जनपद के विकासखंड गौरीगंज में 45, भेटुआ में 61 व सिंहपुर में 69 कुल 175 गरीब व असहाय परिवारों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। सामूहिक विवाह में कुल 166 बेटियों ने जहां सात फेरे लेकर दाम्पत्य बंधन में बंधे वहीं 09 जोड़े ने कबूल है के साथ निकाह की रस्म पूरी की।
भव्य पंडाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड गौरीगंज में ब्लाक प्रमुख उमेश सिंह, विकासखंड सिंहपुर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना सिंह, तथा विकासखंड भेटुआ में रेलवे बोर्ड के मेंबर यादवेंद्र सिंह ने किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले परिवारों को लाभान्वित हो रहे है, उन्होंने बताया कि यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय रू० 02 लाख (रू० दो लाख) हो, के पुत्रियों की शादी हेतु योजना संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर रू० 51 हजार व्यय किया जाता है, जिसमें विवाहित कन्या के खातें में रू0 35 हजार तथा रू0 10 हजार का कन्या को गृहस्थी की सामग्री तथा वस्त्र- आभूषण आदि दिया जाता है एवं रू० 6 हजार भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय होता है।