अमेठी– लोकसभा सीट से कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज के बाद स्मृति इरानी काफी उत्साहित हैं। वह ईश्वर की शुक्रगुजार भी हैं जिसके चलते वह मुंबई में 14 किमी तक पैदल नंगे पांव चलकर सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचीं और गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान स्मृति इरानी के साथ उनकी खास दोस्त और मशहूर प्रड्यूसर एकता कपूर भी अपने बेटे रवि के साथ थीं।
मंदिर में दर्शन से पहले एकता ने स्मृति इरानी के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन लिखा, सिद्धि विनायक तक 14 किमी चलने के बाद का ग्लो। एकता के इस पोस्ट पर स्मृति इरानी ने कमेंट किया- यह भगवान की इच्छा थी, भगवान मेहरबान हैं।