रिपोर्ट मुकेश मिश्रा
निगोहां के ब्रह्मदासपुर गांव में बीते मंगलवार रात नाली के विवाद को लेकर चचेरे भाई ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से चचेरे भाई को सीने में गोली मार दी थी। जिसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी थी।वही घाटना में एक महिला का पैर टूट गया था जिसका उपचार चल रहा है। मामले में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमे शुक्रवार को मुख्य आरोपी और महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए।
निगोहां के ब्रह्मदासपुर गांव में अनिल शुक्ला और सतीश शुक्ला के बीच पिछले काफी दिनों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था।मंगलवार शाम दोनो पक्षो में हुए विवाद में सतीश ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से चचेरे भाई अनिल शुक्ला 50 पर फायर झोंक दी थी।जिसमे गंभीर रूप से घायल अनिल शुक्ला की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी थी। वहीं अनिल के पक्ष की घायल महिला अरुणा शुक्ला का उपचार चल रहा है। उक्त घटना में अनिल के भाई राजीव शुक्ला की तहरीर पर सतीश, अजय, राकेश, पंकज,राहुल, व रेनू शुक्ला पर मुकदमा दर्ज किया गया था।वहीं पुलिस अधिकारियों की फटकार के बाद शुक्रवार को निगोहां पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी सतीश शुक्ला ,अजय शुक्ला व अजय शुक्ला की पत्नी रेनू शुक्ला को सुदौली मोड़ के पास गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि घाटना के मुख्य तीन आरोपी जेल भेज दिए गए है। गांव के पास एक बोरवेल से आलाकत्ल डबल बैरल बंदूक व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।