रिपोर्ट अमित त्रिपाठी
महराजगंज रायबरेली। एसडीएम विनय कुमार सिंह की मां श्रीमती सावित्री सिंह एवं पत्नी श्रीमती प्रीति सिंह ने गुरुवार को वृध्दाश्रम पहुंच बुजुर्गों को खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी आवश्यक वस्तुओ का वितरण किया। एसडीएम ने परिवार की पहल से जहां बुजुर्गों क़े चेहरे पर लालिमा छा गयी वही एसडीएम विनय कुमार सिंह क़े परिवार क़े सेवा भाव की सराहना क्षेत्र में की जा रही है।
बताते चले की समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आई टी आई कैंपस स्थित वृध्दाश्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसमे करीब 40 निराश्रित बुजुर्ग एवं माताएं रह रही है। एसडीएम की मां एवं पत्नी सुबह ही आश्रम पहुंच बेसहारा बुजुर्गों को राशन किट क़े साथ साथ अन्य आवश्यक वस्तुओ का वितरण किया। इस किट में आटा, चावल, दाल, नमक, सरसो का तेल, माचिस, साबुन, बिस्कुट, चीनी, मसाला, मोमबत्ती सहित अन्य जरूरी वस्तुओ रही।