रिपोर्ट अंगद राही
शिवगढ़(रायबरेली) शिवगढ़ क्षेत्र की ओसाह प्रधान सुनीता त्रिवेदी ने अपना 2 माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए रायबरेली जिला अधिकारी को पत्र लिखा है। दिए गए पत्र में सुनीता त्रिवेदी ने लिखा है कि मैं अपनी स्वेच्छा से अपना 2 माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में देना चाहती हूं। जिस पर विचार करने के लिए जिलाधिकारी से मांग की है।
विदित हो कि शुक्रवार को शिवगढ़ प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि मण्डल ने शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह के साथ बैठक की थी। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का एक माह का मानदेय डीडी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया था। प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने अपना एक माह का मानदेय कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सहयोग के रूप में देने का निर्णय लिया है। जो आगामी -तीन दिनों के अंदर डीडी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा दिया जायेगा।
वहीं शुक्रवार को ओसाह प्रधान पति राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज ने अपने लेटर पैड पर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ओसाह प्रधान सुनीता त्रिवेदी का पत्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा था। जिसमें सुनीता त्रिवेदी ने अपना 2 मह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की बात लिखी थी। जिन्होंने 2 माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की मांग की थी। प्रधान प्रतिनिधि राकेश त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। वर्तमान समय में देश कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है। कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सहयोग देने के लिए ओसाह प्रधान ने अपना 2 माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।