अमेठी: अयोध्या से सुलतानपुर जिले के जगदीशपुर तक फोरलेन निर्माण में तेजी लाने के लिए केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय की हरी झंडी मिल गयी है। इसी माह भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो जायेगा और जमीन मालिकों को मुआवजा भी मिलने लगेगा।
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने 67 किमी लम्बे इस फोरलेन निर्माण का शिलान्यास किया था। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि बेहतर सड़कें विकास का पैमाना होती हैं। अयोध्या जगदीशपुर फोरलेन का निर्माण क्षेत्र के विकास में एक मजबूत कड़ी साबित होगा। फोरलेन से जुड़े क्षेत्रों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट भी जल्द पयर्टकों के लिए बन कर तैयार हो जाएगा। विश्व की सबसे उंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आस्था व श्रद्धा का केन्द्र बनेगी।
जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र है। वहां से फोरलेन से जुड़ने के बाद उद्योग-व्यापार में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा आवागमन आसान होगा।
अमेठी से सफीर अहमद की रिपोर्ट