गोरीगंज : अमेठी गुम हुए बालक को सोशल मीडिया द्वारा द्वारा उसके घर वालों तक पहुँचाया शुक्रवार को सुबह घर से गायब हुआ सोशल मीडिया की बदौलत आज रविवार सुबह 5 बजे अपने परिजनों से मिला, परिजनों से मिलते ही पिता की आँखें आँसू से बहने लगी।
कोतवाली गौरीगंज के कौहार रामगंज वासी राम भवन यादव का पुत्र रिन्कू उर्फ राज उम्र 10 वर्ष छात्र कक्षा 2 का शुक्रवार सुबह को बाजार में खेल रहा था।
जो गायब हो गया जिसकी जानकारी परिजनों को शाम को हुई उसके बाद परिजनों ने आसपास रिश्तेदारों के यहां ढूढना चालू कर दिया। मजबूरन उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। जिसका नतीजा हुआ 24 घन्टे के अन्दर उनका लड़का मिला गया।
आज रविवार सुबह तड़के रामनगर अमेठी के दुकानदार ने दिये हुए मोबाइल पर फोन कर रिन्कू के मौजूदगी की सूचना दी। जानकारी मिलते ही रिन्कू के पिता रामनगर जाकर लड़के को लेकर आया। जब माँ चंद्रकला व छोटी बहन से मिला तो आँखों से बरबस आँसू की धारा बहने लगी। रिन्कू के मिलने की खबर से क्षेत्र के लोग काफी खुश नजर आये।
अमेठी से सफीर अहमद की रिपोर्ट