मोहनलालगंज: क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा नेताओं ने गांव गांव जाकर मंडल स्तर की बैठक की जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि आप लोग गांव गांव जाकर नागरिक संशोधन बिल के बारे में लोगों को अवगत कराएं और लोगों को जागरूक करें |
शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष व कैंट विधायक सुरेश चंद तिवारी विनोद सिंह मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने कई गांव का भ्रमण किया जिसमें भौंन्दरी ,दाउदपुर ,व् सिसेंडी में मंडल स्तर की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं का माला पहनाकर सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता गांवों में जाकर नागरिक संशोधन बिल के विषय में समाज को अवगत कराये।
विनोद सिंह ने भी अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को बताएं नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने भी सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कार्य करने का वादा किया और कहा आप लोग सरकार उपलब्धियों के बारे में आम जनमानस को जानकारी दें और किसी कार्यकर्ता को किसी भी प्रकार की समस्या आए तो हमें अवगत कराएं इस अवसर पर अंजनी शुक्ला,महेश शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला, कुन्देश यादव ,देवदत्त यादव, बूथ अध्यक्ष अरविंद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे |
अरविन्द सिंह की रिपोर्ट