सुल्तानपुर: बढ़ी हुई बिजली दरों को लेकर भड़के कांग्रेसी। लालटेन लेकर किया शहर में विरोध प्रदर्शन। बढ़ी दरों को वापस करने की कर रहे हैं मांग। बिजली मूल्य वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लालटेन जुलूस जिला कांग्रेस कमेटी से निकलकर डाकखाना चौराहा, शाहगंज, चौक, अस्पताल रोड होते हुए बस अड्डे स्थित शहीद आजाद पार्क पर समाप्त हुआ।
जुलूस प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, रणजीत सिंह सलूजा, मोहसिन सलीम, लाल पद्माकर सिंह, राजेश तिवारी, मकसूद आलम, हरीश त्रिपाठी, मोहर्रम अली उर्फ मद्दन, फिरोज खान, ओ पी चौधरी, अज़ीम किदवई, रेनु श्रीवास्तव, कंचन सिंह, लक्ष्मी कांत मिश्र, वरुण मिश्र, शकील अंसारी, अजहर इक़बाल, महेश अस्थाना, धर्मराज मिश्रा, बबलू चौधरी, नफीस फारुखी, पवन मिश्रा नन्हें सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद।