सुल्तानपुर से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट
सुलतानपुर– लम्भुआ ब्लाक परिसर में आयोजित समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक लेखपालों की मांग को सरकार मान नहीं लेती है तब तक लेखपाल कार्य से विरत रहेंगे।
लेखपालों ने कहा कि अगर 16 सितंबर तक सरकार लेखपालों की मांगों को नहीं मानती है तो 17 सितंबर से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ वृहद आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मौके पर लेखपाल संघ अध्यक्ष वासदेव यादव, मंत्री राम शिरोमणि, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार शुक्ला, विजय प्रताप तिवारी, उपमंत्री हरकेश, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामपाल मिश्रा, अरुण सिंह, रईस अहमद, राम सकल सिंह आदि लेखपाल मौजूद थे।