महराजगंज रायबरेली।भाजपा नेता पवन साहू की अगवाई में महराजगंज कस्बे के चंदापुर चौराहे पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत कैंप लगाकर आम लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया।कैंप में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू एवं मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह मौजूद रहे।आपको बताते चलें कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में जोर शोर से चलाया जा रहा है।इसी के अंतर्गत चंदापुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई वहीं कैंप में मौजूद भाजपा नेताओं ने लोगों को टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा की संस्था दिलाएं भाजपा नेता पवन साहू ने कहां की आम लोग भारी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं भाजपा सदस्य संख्या की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।आगे आने वाले समय में भाजपा की सदस्य संख्या मैं और भारी बढ़ोतरी होगी।वही कैंप में सैकड़ों लोगों ने जाकर भाजपा की सदस्यता ली इस मौके पर राजाराम त्यागी,सूर्य प्रकाश वर्मा, अमित श्रीवास्तव,रवि तोष त्रिपाठी,अविनाश चंद्र कौशल, राधेश्याम सोनी,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
शिवम अवस्थी की रिपोर्ट