रिपोर्ट- विष्णु कान्त श्रीवास्तव
बछरावां रायबरेली। नगर क्षेत्र में स्थित दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज में कार्यरत विजयपाल यादव को साईं नाथ विश्वविद्यालय रांची झारखंड से राजनीति विज्ञान में डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में शोध पूर्ण करने के उपरांत पीएचडी की उपाधि से विभूषित किया गया। विजयपाल यादव की इस कामयाबी पर उनके पिता केदारनाथ यादव माता श्रीमती राजेश्वरी देवी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारा बेटा और आगे बुलंदियों को छुए। दयानंद पीजी कॉलेज के निदेशक डॉ रामनरेश यादव ने आशीर्वाद देते हुए खुशी का इजहार किया और बताया कि विजय पाल हमारे महाविद्यालय के सबसे होनहार प्रतिभावान व्यक्तित्व वाले इंसान हैं, इसी क्रम में आशीर्वचन देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।एआईसीसी सदस्य रमेश शुक्ला ने बताया कि विजयपाल यादव प्रारंभ से ही एक होनहार व क्षमता वान व्यक्ति है। विजयपाल यादव की सफलता से परिजनों और उनके सहपाठियों ने खुशी जाहिर की है। मेधावी विजयपाल के शोध का विषय महिलाओं में राजनीतिक समाजीकरण की प्रक्रिया कानपुर नगर के विशेष संदर्भ में था। विजयपाल ने पीएचडी में मिली सफलता का श्रेय माता-पिता व प्रोफेसर डॉ. विष्णु चंद्र श्रीवास्तव को दिया है।