अमेठी– शुकुल बाजार थाना दिवस के अवसर पर शिकायतों के निस्तारण के साथ थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें थाना परिसर में आम नीम पीपल सहित विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे रोपे गए इस अवसर पर थाना अध्यक्ष शुकुल बाजार संतोष सिंह तहसीलदार घनश्याम भारती कानूनगो दुर्गा प्रसाद उपाध्याय चकबंदी विभाग से कपिल देव पाठक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सहित सभी लेखपाल और राजस्व कर्मियों के साथ साथ समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा सबसे पहले थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें थाना अध्यक्ष संतोष सिंह तहसीलदार घनश्याम भारती तथा कानूनगो दुर्गा प्रसाद ने सभी लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण किया खबर लिखे जाने तक 13 शिकायतें आई जिसमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष 8 शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की टीम गठित कर दी गई है जो मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करेगी।

तहसीलदार घनश्याम भारती ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप सभी नागरिकों को न्याय उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है वहीं थाना अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा सभी फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है किसी भी गरीब आदमी को कोई भी बाहुबली व्यक्ति सता नहीं पाएगा गरीबों की रक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है वही फरियादियों की समस्या निपटाने के बाद थाना अध्यक्ष संतोष सिंह और तहसीलदार घनश्याम भारती ने थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे थाना अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा एक वृक्ष सौ पुत्र समान वृक्षारोपण कार्य महान उन्होंने कहा एक वृक्ष लगाना सौ पुत्रों को पालने के बराबर पुण्य कार्य है यह वृक्ष हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं तथा हमें फल के साथ साथ शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण मुहैया कराते हैं उन्होंने कहा हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 10 वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।।
रिपोर्ट सुरेन्द्र शुक्ला